लखनऊ : कहीं करंट तो कहीं सड़क हादसे में गवांई जिदंगी… जानें क्या है मामला
लखनऊ । राजधानी में गोसाईंगंज क्षेत्र में मिक्शन मशीन में करंट उतरने से एक मजदूर की जिंदगी छिन गई। तो वहीं सरोजनीनगर, विभूतिखण्ड और गोसाईगंज में सड़क दुर्घटना के दौरान तीन लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मिक्सर …
लखनऊ । राजधानी में गोसाईंगंज क्षेत्र में मिक्शन मशीन में करंट उतरने से एक मजदूर की जिंदगी छिन गई। तो वहीं सरोजनीनगर, विभूतिखण्ड और गोसाईगंज में सड़क दुर्घटना के दौरान तीन लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
मिक्सर मशीन में उतरा करंट
बता दें कि सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में मिक्सर मशीन पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों के पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त सीतापुर जनपद निवासी नीतू (18) के रुप में की है। नीतू अंसल स्थित तुलसियानी ग्रुप के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करने गया था। साथी मजूदरों के मुताबिक, नीतू मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। इस बीच मिक्सर मशीन में करंट उतर आया। जब तक लोग समझ पाते नीतू की मौत हो चुकी थी।
सड़क दुर्घटना में तीन ने गवांई जान
गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के अमेठी अंसारी वार्ड निवासी श्रवण कुमार (25) बुधवार को कामकाज के सिलसिले में बाइक से गोसाईगंज की ओर जा रहा था। रामपाल त्रिवेदी इंटर कालेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने श्रवण कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। वह अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस सम्बन्ध में गोसाईंगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, मृतक शराब के नशे में धुत था। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।
उधर सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के लोनहा गांव निवासी छोटू बुधवार को ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। स्कूटर इण्डिया के पीछे पिपरसण्ड मार्ग पर ई. रिक्शा ने उसने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस छोटू को निजी अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं मूलरूप से कन्नौज जनपद के तिर्वा निवासी सुधीर सिंह बघेल (40) बेटे मंयक के साथ सोमवार को आधार कार्ड बनवाने विभूतिखंड स्थित आधार कार्ड आफिस जा रहे थे। सड़क पार करते थे एक बुलेट सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : सड़क दुर्घटना ने छीन ली दो की जिंदगी
