बरेली: बहुत जरूरी कार्य होने पर ही निगम कर्मियों को मिलेंगे अवकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सावन में मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। कर्मचारियों का कहना है कि पर्व में सफाई, पेयजल आपूर्ति, निर्माण आदि विभागों के कर्मचारियों का काम ज्यादा रहता है। अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगाना उचित नहीं है। चर्चा है कि आठ-आठ घंटे की ड्यूटी …

अमृत विचार, बरेली। सावन में मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। कर्मचारियों का कहना है कि पर्व में सफाई, पेयजल आपूर्ति, निर्माण आदि विभागों के कर्मचारियों का काम ज्यादा रहता है। अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगाना उचित नहीं है। चर्चा है कि आठ-आठ घंटे की ड्यूटी मंदिरों में लगाई जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को बहुत जरूरी कार्य होने पर ही अवकाश मिल सकेंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सनी हत्याकांड में पूर्व सभासद के बेटे नाजिम को पुलिस ने भेजा जेल, नहीं दे पाया अपनी बेगुनाही का सबूत

संबंधित समाचार