आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बृहस्पतिवार को यहां एक निजी समारोह में विवाह करेंगे। मान (48), हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह करने जा रहे हैं। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान …

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बृहस्पतिवार को यहां एक निजी समारोह में विवाह करेंगे। मान (48), हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह करने जा रहे हैं। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं। मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गुरप्रीत कौर (30) ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ दिन शगना दा चढ़ेया …(शादी का दिन आ गया है)।’’ उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया भी अदा किया। पार्टी के अनुसार, मान की मां और बहन सहित परिवार के सदस्य तथा कुछ ही मेहमान विवाह में शामिल होंगे। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ समारोह में शिरकत करेंगे। आप सांसद राघव चड्ढा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन का एक नया अध्याय आज से शुरू होने जा रहा है। मैं मान साहब के परिवार, उनकी मां और बहन को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह एक छोटा कार्यक्रम होगा।

केवल परिवार के सदस्य इसमें शिरकत करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम खुश हैं कि काफी समय बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं। एक बार फिर उनका परिवार बसते देखना, उनकी मां का सपना था। आज, वह सपना पूरा होने जा रहा है।’’ गुरप्रीत कौर ने 2018 में हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय से एमीबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं।

ये भी पढ़े – द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने:राष्ट्रीय आदिवासी समागम

संबंधित समाचार