एपीओ सारस्वत के प्रकरण की विजिलेंस करेगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या के लिए उकसाने का बयान देने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सैयद सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के दौरान वायरल वीडियो के मामले में दरगाह वृताधिकारी संदीप सारस्वत को एपीओ कर प्रकरण की जांच विजिलेंस शाखा को सौंपी गई है। कार्यवाहक …

जयपुर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या के लिए उकसाने का बयान देने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सैयद सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के दौरान वायरल वीडियो के मामले में दरगाह वृताधिकारी संदीप सारस्वत को एपीओ कर प्रकरण की जांच विजिलेंस शाखा को सौंपी गई है। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य जुटाकर अभियोजन की सशक्त कार्यवाही की जाएगी।

वायरल हुए वीडियो के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी पहले भी गिरफ्तारी के समय खुद को नुकसान पंहुचाने का प्रयास कर चुका है। इसके मद्देनजर उसको समझा-बुझाकर कस्टडी में लिया जा रहा था ताकि मौके पर परिस्थिति बिगड़ ना जाए। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े – ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक जुबैर ने जमानत के लिए उच्चतम न्यायालय का किया रुख 

संबंधित समाचार