हल्द्वानी में अमृत विचार के स्थापना दिवस के ‘आगाज’ का हिस्सा बनेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यह रहेगा मिनट दर मिनट कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी गुरूवार सात जुलाई को आपके अपने अखबार अमृत विचार के प्रथम स्थापना दिवस के भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी गुरूवार सात जुलाई को आपके अपने अखबार अमृत विचार के प्रथम स्थापना दिवस के भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड गायिका ऋतु पाठक, सिने कलाकार मुकेश जे भारती, मंजू भारती, भाभी जी घर पर हैं के स्टार कलाकार टिल्लू यानि सलीम जैदी, सोमा राठौर के अलावा सिमरन आहूजा, डेजी वजरानी भी अपनी मौजूदगी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे की जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी वीआईपी प्रतीक जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरूवार को अपराह्न 03:30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 04:35 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड आगमन कर, कार द्वारा 04:50 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे। इसके पश्चात सायं पांच बजे से 06:30 बजे मुख्यमंत्री मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा प्रबन्धन, कानून व्यवस्था, विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री धामी 07:45 बजे सर्किट हाउस से कार द्वारा प्रस्थान कर आठ बजे से 08:45 बजे के बीच एमबीपीजी कॉलेज सभागार में दैनिक अमृत विचार हल्द्वानी संस्करण के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी एमबीपीजी कॉलेज से कार द्वारा प्रस्थान कर सर्किट हाउस पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, काठगोदाम में करेंगे। मुख्यमंत्री धामी आठ जुलाई शुक्रवार को 09:15 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान गौलापार हैलीपैड पहुंचकर 9:30 बजे हैलीकाप्टर से बीईजी हैलीपैड रूड़की के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय सभी सूचनाओं सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

संबंधित समाचार