बाराबंकी: बाढ़ क्षेत्र में राहत व बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों में लगे जिला प्रशासन ने गुरुवार को बचाव और राहत कार्य का मॉक ड्रिल किया। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के हेतमापुर बांध और लालपुर करौता किए गए इस मॉक ड्रिल में क्षेत्रीय ग्रामीण भी शामिल हुए। मॉकड्रिल में उप जिलाधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, तहसीलदार रामनगर, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर …

बाराबंकी। संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों में लगे जिला प्रशासन ने गुरुवार को बचाव और राहत कार्य का मॉक ड्रिल किया। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के हेतमापुर बांध और लालपुर करौता किए गए इस मॉक ड्रिल में क्षेत्रीय ग्रामीण भी शामिल हुए।

मॉकड्रिल में उप जिलाधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, तहसीलदार रामनगर, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला, थानाध्यक्ष रामनगर, थानाध्यक्ष बदोसराय, राजस्व टीम, मेडिकल टीम, पशु चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ कि बाढ़ आ चुकी है और राहत कार्य प्रारंभ हो गया है। सब कुछ सजीव ढंग से प्रदर्शित किया गया। जिसमें गोताखोर, नाव, राजस्व कर्मी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल का भी प्रयोग किया गया ।

पढ़ें-बाराबंकी: नशे में धुत पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार