बाराबंकी: महिला अपराधों के प्रति सतर्क और संवेदनशील रहे हैं महिला बीट अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। स्थानीय पुलिस लाइन में गुरुवार को महिला बीट पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला पुलिस अधिकारियों को सलाह दी गई कि वे महिला अपराधों के प्रति सतर्क संवेदनशील रहें। बालिकाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करें। बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने कहा कि …

बाराबंकी। स्थानीय पुलिस लाइन में गुरुवार को महिला बीट पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला पुलिस अधिकारियों को सलाह दी गई कि वे महिला अपराधों के प्रति सतर्क संवेदनशील रहें। बालिकाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करें।

बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने कहा कि ऐसे में जब महिला अपराध बढ़ रहे हैं महिला पुलिस अधिकारियों का दायित्व भी बढ़ गया है। महिलाएं सुरक्षित रहें छात्राओं में सुरक्षा की भावना विकसित हो इसके लिए कार्य करने की जरूरत है।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस

गोष्ठी में “महिला बीट पुलिस अधिकारी” को अपने-अपने बीट के गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्प लाइन नम्बरों जानकारी देने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को उन्हेंविस्तार से बताएं। बीट बुक को अद्यावधिक करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर जनपद के थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारी मौजूद रही।

पढ़ें-अयोध्या: प्रशासन की वायदा खिलाफी पर भड़के अयोध्या के व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार