पेट के दर्द से जूझते हुए नडाल ने फ्रिट्ज को हराया, अब सामना किर्गियोस से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विम्बलडन। उनके पिता दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर उन्हें कोर्ट छोड़ने के लिये कह रहे थे लेकिन 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल कहां हार मानने वालों में से हैं। पेट के दर्द से जूझते हुए उन्होंने 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्स को हराकर विम्बलडन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दर्द की वजह से …

विम्बलडन। उनके पिता दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर उन्हें कोर्ट छोड़ने के लिये कह रहे थे लेकिन 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल कहां हार मानने वालों में से हैं। पेट के दर्द से जूझते हुए उन्होंने 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्स को हराकर विम्बलडन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दर्द की वजह से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे नडाल ने 3 . 6, 7 . 5, 3 . 6, 7 . 5, 7 . 6 से जीत दर्ज की।

जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ एक क्षण के लिये मुझे लगा कि मैं मैच खत्म नहीं कर सकूंगा।’’ अब उनका सामना आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा जिन्होंने चिली के क्रिस्टियन गारिन को 6 . 4, 6 . 3, 7 . 6 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच की टक्कर कैम नॉरी से होगी। महिला सेमीफाइनल में 2019 की चैम्पियन सिमोना हालेप का सामना एलेन राइबाकिना से होगा जबकि ओंस जबाउर की टक्कर ततयाना मारिया से होगी।

हालेप ने अमांडा एनिसिमोवा को 6 . 2, 6 . 4 से हराया जबकि राइबाकिना ने एला टोमजानोविच को 4 . 6, 6 . 2, 6 . 3 से शिकस्त दी। नडाल का इस जीत के साथ 2022 में अपराजेय अभियान 19 . 0 का हो गया। वह जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन और जून में फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। उन्होंने कभी सत्र के पहले तीन ग्रैंडस्लैम खिताब एक साथ नहीं जीते।

ये भी पढ़ें:- बरेली: फर्जी आधार और जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले चार लोगों को एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार