हरदोई : डिवाइडर से टकराई एम्बुलेंस, 5 ज़ख्मी
हरदोई, अमृत विचार। मरीज़ को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रही एम्बुलेंस-108 शहर की लखनऊ चुंगी पर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एम्बुलेंस पर सवार मरीज़ और उसके तीमारदार ज़ख्मी हो गए। जिन्हे आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कालेज लाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ भेजा गया है। बताते हैं कि यहां मेडिकल …
हरदोई, अमृत विचार। मरीज़ को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रही एम्बुलेंस-108 शहर की लखनऊ चुंगी पर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एम्बुलेंस पर सवार मरीज़ और उसके तीमारदार ज़ख्मी हो गए। जिन्हे आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कालेज लाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ भेजा गया है।
बताते हैं कि यहां मेडिकल कालेज में भर्ती मरीज़ को लखनऊ के लिए रिफर किया गया। जिसे एम्बुलेंस-108 से ले जाया जा रहा था। इसी बीच एम्बुलेंस शहर की लखनऊ चुंगी पर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा होने से वहां हड़कंप मच गया। तमाम लोग दौड़ पड़े। ज़ख्मी हुए लोगों को एम्बुलेंस से निकाल कर उन्हें हरदोई मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत नाज़ुक होती देख तुरंत लखनऊ के लिए रिफर कर दिया है।
इस बारे में लोगों का कहना है कि लापरवाही के चलते आड़े-तिरछे रखे गए डिवाइडर हादसे का सबब बनते जा रहे हैं। इससे पहले भी इसी तरह हादसे हो चुके है, लेकिन प्रशासन के अलावा यातायात पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
यह भी पढ़ें –बस्ती: राज्य सरकार ने जिले को दी 11 नई एम्बुलेंस की सौगात
