वेब सीरिज ‘पांच रतन’ की शूटिंग हुई पूरी, ब्रज भूषण ने स्टार्स को लेकर कहा यह
मुंबई। जानेमाने निर्देशक ब्रज भूषण की वेब सीरिज ‘पांच रतन’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। एम एफ आई बैनर से बन रही ‘पांच रतन’ को मनोज महेश्वर प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा कि इन दिनों जमाना ओटीटी और वेब सीरिज का है। ऐसे में हमने फिल्मों के बाद एक सीरीज …
मुंबई। जानेमाने निर्देशक ब्रज भूषण की वेब सीरिज ‘पांच रतन’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। एम एफ आई बैनर से बन रही ‘पांच रतन’ को मनोज महेश्वर प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा कि इन दिनों जमाना ओटीटी और वेब सीरिज का है। ऐसे में हमने फिल्मों के बाद एक सीरीज प्लान किया था।
लंबे समय तक इसको लेकर हमने काम किया और तब जाकर एक बेहतरीन पटकथा के साथ हम ‘पांच रतन’ लेकर आये हैं। उम्मीद है जिस तरह से दर्शकों ने हमें फिल्मों में पसंद किया, हमारे सीरीज को उससे अधिक पसंद करेंगे। हमारी सीरिज ‘पांच रतन’ के सभी कलाकारों ने भी खूब मेहनत की है।
‘पांच रतन’ में साहिल पाटिल, नितिन इसरानी, आशीष रत्नपारखी, सैफाली शेख, राजन तिवारी, नयनी देवी, रुचिका सिंह, एकत्रिना, चंद्रकांत गोरे, वर्षा प्रभु, राजू मिश्रा ,सतीश कदम, विजय सावंत, डॉ दावे और अनामिता भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें-टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना को लेकर फिल्म बनाएंगे शशांक खेतान! एक्शन ड्रामा से होगी भरपूर
