अमृत विचार के स्थापना दिवस पर हल्द्वानी पहुंचे अभिनेता मुकेश जे भारती, बोले- फिल्म के गीतों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आऊंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। फिल्म अभिनेता मुकेश जे भारती ने कहा कि बहुत जल्द वह अपनी फिल्म ‘बैंड बजा बरेली में’ के गीतों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड की वादियों में आएंगे। क्योंकि यहां की वादियों में जो खूबसूरती है वह कहीं और देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग बरेली में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। फिल्म अभिनेता मुकेश जे भारती ने कहा कि बहुत जल्द वह अपनी फिल्म ‘बैंड बजा बरेली में’ के गीतों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड की वादियों में आएंगे। क्योंकि यहां की वादियों में जो खूबसूरती है वह कहीं और देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग बरेली में होने जा रही है। उन्होंने कहा कि नैनीताल समेत उत्तराखंड की खूबसूरती से वह बेहद प्रभावित हैं। यही वजह है कि फिल्म ‘दो पल प्यार के’ के गीतों की शूटिंग के लिए वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ नैनीताल आए थे। इस दौरान कई स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का मौका मिला था।

फिल्म अभिनेता मुकेश जे भारती ने कहा कि जिस तरह से अमृत विचार ने जनसरोकारों वाली पत्रकारिता से एक अलग पहचान बनाई है, उसकी तारीफ हर जगह हो रही है। यही वजह है कि अमृत विचार हल्द्वानी संस्करण के स्थापना दिवस का हिस्सा बनने के लिए वह जाने माने कलाकारों के साथ हल्द्वानी पहुंचे हैं।

संबंधित समाचार