हल्द्वानी: तीन युवकों पर हॉकियों से हमला, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन युवकों पर हॉकियों से हमला कर दिया गया। मंडी क्षेत्र में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। चीख पुकार मच गई। काफी देर तक आठ से दस लोगों द्वारा इन युवकों पर हमला किया गया। बाद में शोर होने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन युवकों पर हॉकियों से हमला कर दिया गया। मंडी क्षेत्र में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। चीख पुकार मच गई। काफी देर तक आठ से दस लोगों द्वारा इन युवकों पर हमला किया गया। बाद में शोर होने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

छह जुलाई की शाम डहरिया के सत्यलोक कालोनी निवासी गोविंद गैड़ा, उसके भाई नीरज गैड़ा व उसके साथी कार्तिक वर्मा को ईको टाउन से हरीश बृजवासी नामक युवक अपनी सफारी गाड़ी से काठगोदाम घुमाकर लाया। इसके बाद उसने कहा कि आप लोगों को हल्द्वानी शहर घुमा कर लाते हैं। रात करीब नौ बजे हरीश उन्हें लेकर मंडी में शराब की दुकान पर पहुंचा।

जहां आरोपी ने शराब पी। इस बीच खाली प्लॉट में पहले से मौजूद आठ-दस लोगों ने नीरज गैड़ा पर लाठी डंडो व हाकियों से हमला कर दिया। आरोप है कि हरीश बृजवासी उन लोगों को नीरज को मारने के लिए और उकसा रहे थे। इस बीच गोविंद व उसके साथी कार्तिक वर्मा के शोर मचाने पर आरोपी नीरज को मरा हुआ समझकर भाग निकले।

गोविंद का कहना है कि वह हमलावरों में से मनीष सैनी, ललित मोहन नेगी उर्फ टीटू नेगी, नीरज सम्भल, गुंजन गंगवार आदि को जानता है। हमले में गंभीर रूप से घायल नीरज को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। गोविंद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों ललित मोहन जोशी निवासी धौलाखेड़ा गोरापड़ाव, मनीष सैनी निवासी धानमिल, नीरज संभल निवासी हैड़ागज्जर गोरापड़ाव और हरीश बृजवासी निवासी छड़ायल सुयाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी भी कई आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार