रुद्रपुर: फास्टैग रिचार्ज करने पर खाते से निकले 1.88 लाख
रुद्रपुर, अमृत विचार। फास्टैग रिचार्ज करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ज्यादा का रिचार्ज होने पर पीड़ित ने गूगल पर सर्च कर कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया और साइबर ठग ने उसके खाते से 1.88 लाख रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस …
रुद्रपुर, अमृत विचार। फास्टैग रिचार्ज करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ज्यादा का रिचार्ज होने पर पीड़ित ने गूगल पर सर्च कर कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया और साइबर ठग ने उसके खाते से 1.88 लाख रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामलें में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सेक्टर-3, सिडकुल, पंतनगर निवासी कमलेश कुमार माजिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी तहरीर में बताया कि 28 जून को उन्होंने फास्टटैग रिचार्ज किया। गलती से उनसे एक हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये का रिचार्ज हो गया। जिस पर उन्होंने कुछ राशि रिफंड करने के लिए गूगल से फास्टटैग का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर फोन किया।
तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपने आप को कंपनी का कर्मी बताकर एक एप डाउनलोड करने को कहा और एक लिंक भेजा। जिस लिंक पर क्लिक कर कर्मी द्वारा बताये गये निर्देशों का पालन किया। उसके कुछ समय बाद पीड़ित के फोन पर धनराशि कटने का मैसेज आया। जिस पर उन्हें ऑनलाइन ठगी की आशंका हुई।
बैंक खातों का बैलेंस चेक करने पर पता चला कि उनके दो बैंक खातो से करीब 188227 रुपये निकाले गये है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
