सीतापुर: युवती को शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर मुकरा
सीतापुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब जानमाल की धमकी अलग से दी जा रही है। एक युवती ने इसी तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है। इमलिया सुल्तानपुर के एक गांव की रहने वाली युवती का कहना है …
सीतापुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब जानमाल की धमकी अलग से दी जा रही है। एक युवती ने इसी तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है। इमलिया सुल्तानपुर के एक गांव की रहने वाली युवती का कहना है कि वो लखनऊ में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। आने जाने के दौरान ऊदल नामक युवक से मुलाकात हुई।
शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जब वो गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।शुक्रवार दोपहर को कोतवाली नगर पहुंची युवती ने बताया कि ऊदल अब एक अन्य युवती को झांसे में लेकर उसके साथ शादी करने जा रहे हैं। दावा है कि आरोपी युवक कई और भोली भाली लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। जांच अधिकारी मुनीर का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले में जांच शुरू करते हुए आरोपी के घर भी पुलिस गई है। आरोपी घर व अन्य स्थानों पर नहीं मिला है। तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: निकाह का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर मुकरा
