President Election: अखिलेश को लगा बड़ा झटका, द्रौपदी मुर्मू के लिये योगी की डिनर पार्टी में पहुंचे शिवपाल व ओपी राजभर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित …

लखनऊ। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी की डिनर पार्टी में शामिल होने पहुंच गए हैं। इनके अलावा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी पहुंचे हैं।

बता दें कि इससे पहले कल राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा वोट मांगने बीते गुरुवार को जब लखनऊ आए थे तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन के सहयोगी आरएलडी नेता जयंत चौधरी को तो बुलाया लेकिन सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर को नहीं बुलाया था। इस बात से राजभर नाराज हो गए थे। उन्होंने यहां तक कर दिया कि ऐसा लगता है कि अखिलेश को अब उनकी जरूरत नहीं है।

ओम प्रकाश राजभर ने पिछले एक-दो दिनों में इस बात के संकेत दे रहे थे कि सपा और सुभासपा का गठबंधन टूटने वाला है, लेकिन पहल वह नहीं करेंगे और अखिलेश को गठबंधन तोड़ने का मौका देंगे। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश की तरफ से तलाक देने का इंतजार करेंगे और अपनी तरफ से गठबंधन तोड़ने की पहल नहीं करेंगे। राजभर ने यह भी कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में वह क्या करेंगे, समय पर पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें:-राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के सांसदों एवं विधायकों से मिलेंगी मुर्मू

संबंधित समाचार