लखनऊ : दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की ओर चलाए जा रहे वारंटी अभियान के तहत हसनगंज पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। पेशी पर गैर हाजिर होने पर कोर्ट ने गैर जमानतीय वारंट …

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की ओर चलाए जा रहे वारंटी अभियान के तहत हसनगंज पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। पेशी पर गैर हाजिर होने पर कोर्ट ने गैर जमानतीय वारंट जारी किया है।

इस सम्बन्ध में हसनगंज थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बतासा कि पुलिस ने नवीन गल्लामंडी के पास से छोटू उर्फ सचिन सोनकर गिरफ्तार किया है। वह डालीगंज रेलवे क्रॉसिग के पतौरागंज का निवासी है। छोटू पर नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

वह काफी दिनों से पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा था। जिसके बाद कोर्ट ने छोटू के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी कर दिया था। वहीं पुलिस का भी मनाना है कि छोटू के खिलाफ चोरी, दुष्कर्म समेत आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें गुडम्बा और हसनगंज कोतवाली में दर्ज हैं। वह उसकी श्रेणी शातिर अपराधियों में आती है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 56 वारंटी किए गिरफ्तार

संबंधित समाचार