इंडिगो ने एक और उड़ान शुरू करने को मांगा दिल्ली-बरेली-लखनऊ रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडिगो एयरलाइंस ने एक और उड़ान की तैयारी शुरू कर दी है। कामर्शियल उड़ान कराने वाली इंडिगो ने इस बार दिल्ली-बरेली-लखनऊ रूट मांगा है। बरेली से मुंबई और बेंगलुरू के बाद यूपी के महत्वपूर्ण रूट दिल्ली से लेकर लखनऊ तक उड़ान भरने की तैयारी करने को लेकर बरेली-दिल्ली उड़ान संचालित करने वाली …

बरेली, अमृत विचार। इंडिगो एयरलाइंस ने एक और उड़ान की तैयारी शुरू कर दी है। कामर्शियल उड़ान कराने वाली इंडिगो ने इस बार दिल्ली-बरेली-लखनऊ रूट मांगा है। बरेली से मुंबई और बेंगलुरू के बाद यूपी के महत्वपूर्ण रूट दिल्ली से लेकर लखनऊ तक उड़ान भरने की तैयारी करने को लेकर बरेली-दिल्ली उड़ान संचालित करने वाली एलाइंस एयर की धड़कन बढ़ गई है। यदि इंडिगो को दिल्ली से बरेली होते हुए लखनऊ तक उड़ान की अनुमति मिलती है तो एलाइंस एयर को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि बरेली-दिल्ली रूट पर अभी इतना एयर ट्रैफिक नहीं कि दो उड़ान फायदे में संचालित हो सकें।

एलाइंस एयर की सर्विस कुछ दिनों से इतनी खराब है कि यात्री काफी परेशान हुए हैं। ऐसे में इंडिगो की उड़ान शुरू हुई तो एयर ट्रैफिक इंडिगो की उड़ान की तरफ चला जाएगा। सिविल एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार इंडिगो ने इस रूट के लिए डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) में आवेदन कर दिया है लेकिन दिल्ली से बरेली होते हुए लखनऊ तक उड़ान शुरू करने के आवेदन पर डीजीसीए ने आपत्ति जताई है।

सूत्रों ने यहां तक कहा है कि डीजीसीए ने इंडिगो को बरेली से लखनऊ रूट पर उड़ान शुरू करने की बात कही है लेकिन इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली से बरेली होते हुए लखनऊ तक उड़ान शुरू कराने की बात कह रही है। उड़ान के लिए रूट डीजीसीए ही स्वीकृत करती है।

एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि इंडिगो दिल्ली से बरेली होते हुए लखनऊ तक उड़ान संचालित कराने के लिए सर्वे करा चुकी है। सर्वे में एयर ट्रैफिक अच्छा मिलने के बाद ही इंडिगो ने उड़ान के लिए आवेदन किया है। चर्चा यहां तक हो रही है कि पहले एटीआर के संचालन की कार्ययोजना बनी थी। इसके बाद 180 सीटर एयरबस से उड़ान शुरू करने की बात सामने आ रही है। अनुमति मिलती है या नहीं, इसको लेकर संशय बना हुआ है।

इंडिगो ने दिल्ली, बरेली- लखनऊ रूट पर उड़ान की अनुमति डीजीसीए से मांगी है। ऐसी जानकारी मिली है। डीजीसीए में आवेदन करने की बात भी सामने आई हैआरएस कनोज, निदेशक सिविल एयरपोर्ट।

इंडिगो ने मुंबई और बेंगलुरू फ्लाइट के किराये में की बढ़ोत्तरी
बरेली। इंडिगो एयरलाइंस ने कामर्शियल उड़ानों के किराये में बढ़ोत्तरी की है। पहले बिहार से दिल्ली समेत अन्य उड़ान का किराया बढ़ने की बात सामने आई थी लेकिन अब बरेली से मुंबई और बेंगलुरू के लिए संचालित उड़ान पर भी किराया बढ़ाए जाने की बात सामने आई है मगर कितने रुपये किस उड़ान पर बढ़ाए हैं, यह बता पाना मुश्किल है।

इंडिगो के बरेली एयरपोर्ट पर तैनात सीनियर प्रतिनिधि ने बताया कि अब बेंगलुरू के लिए 7300 रुपये तक और मुंबई के लिए 9000 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है। हालांकि पिछले साल शुरूआत में दोनों उड़ान का किराया काफी कम था। इंडिगो की वेबसाइट पर किराये को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। वेबसाइट पर तारीखों में किराया घटता-बढ़ता हुआ दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: संतान नहीं होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला ने एसएसपी से की शिकायत

संबंधित समाचार