कानपुर: शिक्षकों की भर्ती में बड़ा घोटाला आया सामने, नियुक्तियो के लिए लाखों का हुआ लेनदेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नगर निगम में शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला प्रकाश में आया है। अपर नगर आयुक्त और जेटीएन कंपनी की साँठ गाँठ से अयोग्य शिक्षकों की हुई नियुक्तियो में लाखों का लेनदेन हुआ है। अयोग्य शिक्षक व शिक्षिकाओं की भर्ती करके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। आरोप है की अपर नगर …

कानपुर। नगर निगम में शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला प्रकाश में आया है। अपर नगर आयुक्त और जेटीएन कंपनी की साँठ गाँठ से अयोग्य शिक्षकों की हुई नियुक्तियो में लाखों का लेनदेन हुआ है। अयोग्य शिक्षक व शिक्षिकाओं की भर्ती करके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

आरोप है की अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता आउटसोर्सिंग के माध्यम से बगैर अहर्ता वाले शिक्षकों की आर्थिक लाभ लेकर कर दी हैं। रोली गुप्ता ने इस प्रकरण में टिप्पणी से इनकार कर दिया है। उनपर पहले ही सवाल उठ चुके हैं।

बताया जाता है कि अपने करीबियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नगर निगम के स्कूलों में खूब नौकरियां लगवाई हैं। मानक के अनुसार 40 बच्चों पर एक शिक्षक की होती है लेकिन यहां पर यहां लाभ कारण अपनो ही लोगों की नियुक्तियां कराईं गईं। जिसमे आज लगभग 12 बच्चों पर 1 टीचर नियुक्त है।

रोली गुप्ता के इस बड़े भ्रष्टाचार की भनक नगर आयुक्त को भी नही लगने दी जा रही है। शिकायत पर हटाए गए छह शिक्षकों को फिर से नियुक्त करने की फ़ाइल उनके दफ्तर में चलाई जा रही है।

उनपर अदालत के आदेश पर निरस्त हुए पद को रोली गुप्ता ने फिर से बहाल करने आरोप है। गलत तरीके से नियुक्ति के कई मामले हैं। अयोग्य शिक्षकों की भर्ती से नगर निगम के स्कूलों का स्तर लगातार गिर रहा है। लोगों अपने बच्चों के एडमिशन यहां नही कराते।

पढ़ें-शिक्षकों की भर्ती हमारी प्राथमिकताः अशोक गहलोत

संबंधित समाचार