देहरादून: डेंगू के डंक से बचाने को निगम ने कसी कमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। डेंगू का डंक पांच न पसारे इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू पर नियंत्रण को लेकर विस्तार पूर्वक रूपरेखा बतायी। बैठक में तय हुआ कि निगम सुपरवाइजर अपने वार्डों एवं क्षेत्रों में रोज डोर-टू-डोर सघन …

देहरादून, अमृत विचार। डेंगू का डंक पांच न पसारे इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू पर नियंत्रण को लेकर विस्तार पूर्वक रूपरेखा बतायी। बैठक में तय हुआ कि निगम सुपरवाइजर अपने वार्डों एवं क्षेत्रों में रोज डोर-टू-डोर सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे।

अभियान में निगम के सफाई निरीक्षक और स्वास्थ्य विभाग से आशा एवं एएनएम भी शामिल होंगे। रोस्टर तैयार कर हर दिन हर कर्मचारी पर सौ घरों के निरीक्षण का जिम्मा होगा। पोस्टर-बैनर आदि के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। नगर आयुक्त गोयल ने कहा कि जिला मलेरिया अधिकारी और नगर निगम संयुक्त रूप से डेंगू से बचाव के पोस्टर के माध्यम से जनता को जागरूक करेंगे।

इसके साथ ही नगर निगम के कूड़ा वाहन, आंचल दूध के वाहन समेत सिनेमा हाल के माध्यम से ऑडियो व वीडियो संदेश के माध्यम से भी डेंगू के नियंत्रण व बचाव को प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस दौरान बैठक में अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल, उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा समेत जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार