कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और रतलाम का विकास नहीं किया: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रतलाम। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि इनकी सरकार में प्रदेश और रतलाम का विकास नहीं किया गया। चौहान ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस …

रतलाम। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि इनकी सरकार में प्रदेश और रतलाम का विकास नहीं किया गया। चौहान ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और रतलाम का कभी विकास नहीं किया। हमारी भाजपा सरकार ने रतलाम को मेडिकल कॉलेज दिया। रतलाम के विकास के लिए वह खजाने का मुंह खोल देंगे। धन की कमी कभी आड़े नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्षद भाई बहन आपको ऐसे ही विनम्र बने रहना। जनता की सेवा का व्रत आपने स्वीकार किया है, तो जनता को प्रणाम करते रहना, जनता की सेवा करते रहना।

उन्होंने कहा कि रतलाम में घर-घर पेयजल और सीवेज सिस्टम को दुरुस्त करके नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। रतलाम में 18 हजार करोड़ रुपए के उद्योग आएंगे, जिससे 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। श्री चौहान ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास यही हमारा मूल मंत्र है। आप सबके अनन्य प्रेम और आशीर्वाद से वे मध्यप्रदेश की सेवा में लगे हुए हैं। इससे पहले चौहान के रतलाम आगमन पर स्थानीय नागरिकों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- असम में बाढ़ के कारण 30 से 40 हजार मकान क्षतिग्रस्त हुए: हिमंत बिस्व सरमा

 

 

 

संबंधित समाचार