सिल्वर स्क्रीन पर फिर लौटेगा ‘कैप्टन व्योम’, फिल्मकार केतन मेहता ने किया ऐलान
मुंबई। लोकप्रिय सीरियल कैप्टन व्योम- द स्काई वॉरियर पर आधारित फिल्म बनायी जा रही है। फिल्मकार केतन मेहता ने बच्चों के लिए एक सुपरहीरो किरदार गढ़ा था जिसका नाम था कैप्टन व्योम- द स्काई वॉरियर। इस शो में मिलिंद सोमण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब यह शो नए ट्विस्ट के साथ वापस आ रहा …
मुंबई। लोकप्रिय सीरियल कैप्टन व्योम- द स्काई वॉरियर पर आधारित फिल्म बनायी जा रही है। फिल्मकार केतन मेहता ने बच्चों के लिए एक सुपरहीरो किरदार गढ़ा था जिसका नाम था कैप्टन व्योम- द स्काई वॉरियर। इस शो में मिलिंद सोमण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब यह शो नए ट्विस्ट के साथ वापस आ रहा है।
केतन मेहता ने यह अनाउंस किया कि जल्द ही इस सुपरहीरो को फिर से नए अवतार में दर्शकों के सामने लाया जाएगा।
उन्होंने कहा, मैं वाकई बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए कैप्टन व्योम’ ग्लोबल ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बनाने वाला भारतीय मूल का सुपरहीरो है। अब वक्त आ गया है कि जब भारत नई सदी में अपने स्थान का सपना देख रहा हो तो ऐसे सुपरहीरोज को फिर से खोजा जाए। उम्मीद करूंगा कि शो पर मेकर्स अपना बेस्ट वीएफएक्स और सीजीआई वर्क शोकेस करें।
'CAPTAIN VYOM' TO RETURN IN MODERN-DAY AVATAR… #CaptainVyom – a popular TV show created by #KetanMehta in the 90s – is set for a modern-day avatar… #Shaktimaan producers Brewing Thoughts P Ltd [#PrashantSingh, #MadhuryaVinay] acquire adaptation/remake rights from Cosmos Maya. pic.twitter.com/N8cWzus8u4
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2022
प्रशांत सिंह और माधुर्य विनय की प्रोडक्शन कंपनी ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड (बीटीपीएल) ने कॉसमॉस माया से ‘कैप्टन व्योम’ के अडैप्टेशन/रीमेक राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह फिल्म टोटल 5 पार्ट में बनेगी।
कैप्टन व्योम 2 के बारे में तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कैप्टन व्योम बिल्कुल मॉर्डन अवतार में वापसी करने जा रहा है। 90 के दशक में केतन मेहता द्वारा बनाया गया यह पॉपुलर टीवी शो अब मॉर्डन डे अवतार में बनाया जाएगा।
पढ़ें-‘कुछ कुछ होता है’ का रीमेक बनाना चाहते हैं करण जौहर, यह एक्टर्स बनेंगे फिल्म का पार्ट
