आजमगढ़ : पत्नी से हुआ विवाद तो करंट लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच हुई विवाद में पति ने बिजली का तार पकड़ लिया। जानलेवा करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के गयासपुर गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी से विवाद …
आजमगढ़, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच हुई विवाद में पति ने बिजली का तार पकड़ लिया। जानलेवा करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के गयासपुर गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी सरोज पासवान (40) पुत्र रामबुझ पासवान की शुक्रवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से बहसबाजी हो गई।
पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद सरोज इतना दुखी हुआ कि उसने घर में करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पत्नी से कहासुनी से नाराज होकर सरोज पासवान ने घर में करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के तार पकड़ लिया। मृत सरोज पासवान के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें –कुएं का दूषित पानी पीने से तीन की मौत, 47 बीमार
