लखनऊ : महफूज नहीं शहर की वीराना पार्किंग…जानें क्या है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । आशियाना कोतवाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब पुलिस की गिरफ्त में दो अन्तर्राज्यीय चोर चोरी के वाहन के साथ पकड़े गए। जिसके बाद पुलिस चोरों को थाने लेकर पहुंची। इस दौरान चोरों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर …

लखनऊ । आशियाना कोतवाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब पुलिस की गिरफ्त में दो अन्तर्राज्यीय चोर चोरी के वाहन के साथ पकड़े गए। जिसके बाद पुलिस चोरों को थाने लेकर पहुंची। इस दौरान चोरों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

आशियाना थाना प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीते 24 जून को रुचिखंड क्षेत्र निवासी विनोद राव की स्कार्पियो दिनदहाड़े चोरी हो गई थी। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत देते हुए मामला दर्ज कराया था। बता दें कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार थाने के बाहर खड़ी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गाड़ी में दो लोग बैठे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देख आरोपी हड़बड़ा गए। जब पुलिस पूछताछ करने लगी तो वह गुमराह करने लगे। शक होने पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि वह वीराना पार्किंग को चुनते थे, जहां पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं होता है।

इसके बाद आरोपी वहां खड़ी चार पहिया गाड़ी को चुराकर भाग जाते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार के पटना जनपद के कंकडबाग निवासी शंकर राज और सूरज कुमार के रूप में की है। पुलिस ने उनके पास से दो चोरी की गई कार बरामद की है। जबकि इनका साथी अजीत कुमार फरार है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: गर्लफ्रेंड के चक्कर में पढ़े-लिखे लोग बन गए बाइक चोर गिरोह के सरगना, गिरफ्तार

संबंधित समाचार