देश को नशा मुक्त बनाएं युवा: देवेंद्र महाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जनपद के बड़ेल स्थित एक निजी लान में पहुंचे जन जागरूकता एवं जन कल्याण के पूज्य देवेंद्र मोहन भैया महाराज का लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूज्य महाराज ने कार्यक्रम में आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अपना भविष्य बनाएं और देश को नशा मुक्त …

बाराबंकी। जनपद के बड़ेल स्थित एक निजी लान में पहुंचे जन जागरूकता एवं जन कल्याण के पूज्य देवेंद्र मोहन भैया महाराज का लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूज्य महाराज ने कार्यक्रम में आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अपना भविष्य बनाएं और देश को नशा मुक्त कराए।

हमारे देश का भविष्य युवा है, लेकिन नशे की लत उस भविष्य को धीरे-धीरे गर्त में धकेल रही है। युवाओं को नशे की इस बुरी लत से बचना चाहिए। नशे ने जिसको जकड़ लिया। वह कभी नशे से मुक्त नहीं हो पाया। मन के विश्वासी व्यक्ति ही नशे पर जीत पाते हैं। अगर एक बार आपने अपने विश्वास को अडिग कर लिया। तो फिर कोई भी नशा आप पर प्रभावी नहीं हो सकता।

पढ़ें-बहराइच: जिले को नशा मुक्त करने के लिए युवाओं ने उठाया बीड़ा, किया ये काम…

संबंधित समाचार