बाराबंकी: पिकअप की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार
बाराबंकी/सिरौलीगौसपुर। थाना बदोसराय अंतर्गत एक 40 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार देर रात अज्ञात पिकअप सवार जोरदार ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया। जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव लिखा पढ़ी का पोस्टमार्टम के …
बाराबंकी/सिरौलीगौसपुर। थाना बदोसराय अंतर्गत एक 40 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार देर रात अज्ञात पिकअप सवार जोरदार ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया। जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव लिखा पढ़ी का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बदोसराय के गांव खोरेएत मातपुर निवासी विजय कुमार पुत्र महादेव प्रसाद शनिवार की देर रात क्षेत्र के पंजरौली चौराहे के पास जब वह पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में दूसरी तरफ से आ रहे अज्ञात पिकअप सवार ने इन्हें जोरदार ठोकर मार दी और मौके से भाग गया।
पिकअप की ठोकर से विजय कुमार सिंह मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी बदोसराय पुलिस को दे दी। जानकारी पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल
