Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के फरार राष्ट्रपति गोटबाया के घर से मिला करोड़ों का कैश, प्रदर्शनकारियों का नोट गिनते वीडियो वायरल
कोलंबो। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। प्रधानमंत्री आवास को भी आग के हवाले कर दिया है। इस बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से करोड़ों रुपये कैश प्रदर्शनकारियों के हाथ लगने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर …
कोलंबो। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। प्रधानमंत्री आवास को भी आग के हवाले कर दिया है। इस बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से करोड़ों रुपये कैश प्रदर्शनकारियों के हाथ लगने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें लोगों को नोट गिनते देखा जा सकता है। वहीं राष्ट्रपति के घर से कैश मिलने के बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या गोटाबाया राजपक्षे ने भ्रष्टाचार किए हैं?
Protesters who seized the residence of the head of Sri Lanka found a huge amount of money there.
Millions of rupees were in President Gotabaya Rajapaksa's closet, local media reported. Eyewitnesses published a video online, in which they allegedly counted 17.8 million. pic.twitter.com/fwxCZiM8FJ
— Jim yakus (@SJIMYAKUS) July 10, 2022
श्रीलंकाई न्यूजपेपर ‘डेली मिरर’ के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन से बरामद रकम सिक्योरिटी यूनिट्स को सौंप दी गई है। वहीं, जांच अधिकारियों ने बताया है किया कि वे तथ्यों की जांच के बाद ही जमीनी स्थिति बता पाएंगे।
Sri Lanka protesters are seen swimming in the president’s pool after thousands stormed the presidential palace Saturday demanding his resignation as the country faces a severe economic crisis. pic.twitter.com/NsTnATol4x
— CBS News (@CBSNews) July 9, 2022
बता दें कि हजारों प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में राष्ट्रपति के आवास में घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। इस दौरान बेडरूम से लेकर किचन, बाथरूम सब जगह प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया। कई लोग राष्ट्रपति आवास के स्विमिंग पूल में नहाते दिखे, तो कुछ बिस्तर और सोफ़े पर आराम फरमाते दिखे। कुछ लोग किचन में खाना खाते हुए देखे गए।
Sri Lanka citizens had a best protest ever at the President Palace ? pic.twitter.com/pcrHJiPSgV
— Peace Over Everything ☮️ (@Siyanda_Magoso1) July 10, 2022
ये भी पढ़ें :
