हल्द्वानी: मैदानी जिलों में तबादला चाहने वाले पुलिसकर्मियों को मौका, डीआईजी ने एसएसपी को लिखा पत्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ पर तैनात पुलिस कर्मियों को मैदानी जिले में नौकरी करने का मौका मिल रहा है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस संबंध में सभी पहाड़ी जिलों के एसएसपी को एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पहाड़ पर तैनात जो भी पुलिस कर्मी ऊधमसिंहनगर जिले …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ पर तैनात पुलिस कर्मियों को मैदानी जिले में नौकरी करने का मौका मिल रहा है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस संबंध में सभी पहाड़ी जिलों के एसएसपी को एक पत्र जारी किया गया है।
जिसमें कहा गया है कि पहाड़ पर तैनात जो भी पुलिस कर्मी ऊधमसिंहनगर जिले में काम करने के इच्छुक हैं, वे आवेदन दे सकते हैं। बता दें कि इससे पूर्व भी पहाड़ पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए ऐसी सुविधा दी गई थी, लेकिन पहाड़ से उतरने की इच्छा बेहद कम लोगों ने ही जाहिर की थी।
इधर, हाल ही में डीआईजी द्वारा 500 से अधिक एसआई और पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए थे, लेकिन नैनीताल जिले में पुलिस बल की कमी के चलते अभी तक इन्हें जिले से जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
