हल्द्वानी: रोडवेज कर्मचारियों ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री से की आईएसबीटी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रोडवेज के कर्मचारियों ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से हल्द्वानी में आईएसबीटी बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नैनीताल पर्यटन क्षेत्र और कुमाऊं का मुख्य द्वार होने की वजह से छोटे बस स्टेशन पर यात्रियों का काफी दबाव रहता है और यात्रियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रोडवेज के कर्मचारियों ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से हल्द्वानी में आईएसबीटी बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नैनीताल पर्यटन क्षेत्र और कुमाऊं का मुख्य द्वार होने की वजह से छोटे बस स्टेशन पर यात्रियों का काफी दबाव रहता है और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उनकी यह मांग को स्वीकारा जाना चाहिए।

यूनियन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अलग होने के बाद से हल्द्वानी शहर को आईएसबीटी बस स्टेशन नहीं मिल पाया है। कुमाऊं का मुख्य द्वार होने की वजह से हल्द्वानी से रोजाना दो लाख से अधिक यात्रियों का आना-जाना रहता है। आईएसबीटी नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ती है। आईएसबीटी बस स्टेशन को शहर के बीचोबीच पुराने बस स्टेशन के स्थान पर ही बनाए जाने की मांग रखी गई। यूनियन की ओर से बताया गया कि स्टेशन के पास छह नाली भूमि है जो कि खाली पड़ी है। उसको आईएसबीटी के लिए परिवहन निगम को हस्तांतरित किया जा सकता है। इस दौरान परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

संबंधित समाचार