रुद्रपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, हरे कृष्ण हरे राम की धुन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण, कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम-राम, हरे-हरे की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचते गाते रहे। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया था। गंगापुर रोड स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल से रथयात्रा की शुरुआत हुई। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण, कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम-राम, हरे-हरे की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचते गाते रहे। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया था।

गंगापुर रोड स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल से रथयात्रा की शुरुआत हुई। विपरीत मौसम के बाद भी भक्तों में उत्साह की कहीं कमी नहीं थी। तमाम श्रद्धालु रथ के आगे झाडू से साफ सफाई करते चल रहे थे। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरे कृष्ण, हरे राम गाते हुये नाचते हुये भगवान जगन्नाथ का रथ खींच रहे थे। महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींच श्रद्धालु स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे। इस दौरान सभी भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा महा मंत्रों का जाप किया और सभी भक्त भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर झूमे।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्मध्वज धारण कर पथ संचलन किया। यात्रा प्रारंभ करते हुए भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। स्वर्णिम व्यू कॉलोनी में रथयात्रा के समापन पर सभी भक्तों को भोजन प्रसादम दिया गया। रास्ते में जगह-जगह भक्तों द्वारा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। भगवान जगन्नाथ की आरती की गई। रथयात्रा में मेयर रामपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, भाजपा नेता विकास शर्मा, योगेश वर्मा, भुवन सिंह बिष्ट, विनय भदौरिया, कुलदीप खुराना, अनुज पंडित, अजीत हालदार, राजा भारद्वाज, मनोज गंगवार, राम अवतार, आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
