अनिल कपूर ने लांच की संजीव कुमार की बायोग्राफी ‘Sanjeev Kumar: The Actor We All Loved’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बायोग्राफी ‘संजीव कुमारः द एक्टर वी ऑल लव्ड’ लॉन्च की। अनिल कपूर ने संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सरी के मौके अवसर पर उनकी बायोग्राफी ‘संजीव कुमारः द एक्टर वी ऑल लव्ड’ लॉन्च की। इस किताब को संजीव कुमार के भतीजे …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बायोग्राफी ‘संजीव कुमारः द एक्टर वी ऑल लव्ड’ लॉन्च की। अनिल कपूर ने संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सरी के मौके अवसर पर उनकी बायोग्राफी ‘संजीव कुमारः द एक्टर वी ऑल लव्ड’ लॉन्च की। इस किताब को संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला ने राइटर रीता रमामूर्ति गुप्ता के साथ मिलकर लिखा है।

एक्टर ने बुक लॉन्च इवेंट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं और संजीव कुमार से जुड़े किस्से और यादों को लोगों से शेयर किया। अनिल कपूर ने ट्विटर और इंस्टा स्टोरी पर इवेंट से दो तस्वीरें शेयर करते हुए खुद को सम्मानित और गर्वित बताया।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, हम सभी को प्यार करने वाले अभिनेता संजीव कुमार के जीवन और काम का जश्न मनाते हुए बुक लॉन्च का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, जिनकी जयंती भी आज है… इस खास मौके को याद करने का सही तरीका है।

बुक लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने बताया कि फिल्म ‘वो सात दिन’ के लिए संजीव कुमार ने 25 हजार रुपए देकर उनकी मदद की, तब जाकर फिल्म पूरी हुई थी।

पढ़ें-Nora Fatehi Photos : पिंक साड़ी में नोरा फतेही ने कराया फोटोशूट, खूबसूरत अदाएं देख फैंस हुए घायल

संबंधित समाचार