मुरादाबाद : उपाय बेअसर, बढ़ रही जनसंख्या
मुरादाबाद,अमृत विचार। 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या से बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा बढ़ा रही है। जिले में भी जनसंख्या नियंत्रण के कई कार्यक्रम चलाने के बाद भी इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 47, …
मुरादाबाद,अमृत विचार। 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या से बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा बढ़ा रही है। जिले में भी जनसंख्या नियंत्रण के कई कार्यक्रम चलाने के बाद भी इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है।
2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 47, 72, 006 थी। शहर की आबादी 8, 87, 871 रही। बाद में संभल अलग जिला बनने के बाद जिले की आबादी घटकर 31, 26, 507 रह गई। वर्तमान में जिले की आबादी में 15-20 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण की योजनाएं बेमानी दिख रही है। डिप्टी सीएमओ का कहना है कि परिवार नियोजन के साधनों के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाता है। नसबंदी भी कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
इस बार यह रहेगी थीम
परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, तरक्की का लिखो नया अध्याय थीम पर विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा मनेगा। इसमें नव विवाहित दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के तरीके और उसके फायदे बताए जाएंगे।
नव विवाहित दंपती की करेंगे काउंसलिंग
कार्यक्रम के नोडल व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल का कहना है कि जिले में इस बार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दिवस मनेगा। एएनएम व कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी नव विवाहित दंपती, जिनका परिवार पूरा हो गया हो या जो दो बच्चों में अंतर रखना चाहते हों, उनसे संपर्क कर काउंसलिंग करेंगे। नवविवाहित दंपती को माला एन, छाया, कंडोम आदि परिवार नियोजन के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जुड़ेंगे।
ये भी पढ़ें : जानिए कौन से मामले में साल 2023 में चीन को पछाड़ सकता है भारत
