बहराइच: फंदे से लटका मिला कार मैकेनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी कार मैकेनिक का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला है। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक काफी दिनों से परेशान चल रहा था। उसने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी अमन …
बहराइच। कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी कार मैकेनिक का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला है। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक काफी दिनों से परेशान चल रहा था। उसने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी अमन (22) पुत्र रसीद अहमद कार मैकेनिक था। वह पुरानी कार और अन्य चार पहिया वाहनों की मरम्मत करता था।

सोमवार सुबह अमन का शव घर में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार के लोग विलखने लगे। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने बताया कि अमन कई दिनों से परेशान चल रहे थे। अमन ने आत्महत्या क्यों की, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
पढ़ें-गरीबी का उन्मूलन कर लोगों को विकास की ओर ले जाना मुख्य उद्देश्य: MLA अनुपमा जायसवाल
