गोरखपुर : महिला प्रधान पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल वाहन और तमंचा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृतविचार। रविवार देर शाम हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर की महिला ग्राम प्रधान के ऊपर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस घटना में इस्तेमाल दो तमंचा 315 बोर,एक मिस कारतूस 315 बोर,एक कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल और 10130 …

गोरखपुर, अमृतविचार। रविवार देर शाम हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर की महिला ग्राम प्रधान के ऊपर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस घटना में इस्तेमाल दो तमंचा 315 बोर,एक मिस कारतूस 315 बोर,एक कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल और 10130 रुपया बरामद किया है।

बता दें कि बीते रविवार की शाम दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों द्वारा ग्राम प्रधान रघुनाथ पुर दुर्गावती देवी पत्नी रामपाल गुप्ता निवासी ग्राम रघुनाथपुर को उनके दरवाजे पर चढ़कर गोली मारी थी। तथा उनके पुत्र मिथिलेश गुप्ता के उपर भी फायरिंग करते हुये अभियुक्त करते हुये मौके से फरार हो गये । महिला ग्राम प्रधान को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

सरेशाम हुई इस दुस्साहसिक घटना को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की टीम बनाकर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। आज थानाध्यक्ष एवं प्रभारी सर्विलांस एवं स्वाट ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान ग्राम रघुनाथपुर में ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी के उपर हुये जानलेवा हमले के मुख्य अभियुक्त संजय उर्फ संजू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी अनन्तपुर को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें –सऊदी अरब से सीखा…फिर लोकल में बदल रहे थे इंटरनेशनल कॉल, 2 गिरफ्तार

संबंधित समाचार