Sri Lanka Crisis : विदेश भागने की फिराक में थे राष्ट्रपति राजपक्षे के भाई, एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की बगावत के बाद वापस लौटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक-राजनीतिक संकट के बीच गोटाबाया राजपक्षे के भाई बासिल राजपक्षे सोमवार को देश छोड़ कर अमेरिका भागने की फिराक में थे, लेकिन एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टाफ के विरोध के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। आपको बता दें कि बासिल राजपक्षे सिल्क रूट का इस्तेमाल करके श्रीलंका से बाहर जाना चाहते थे। लेकिन, …

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक-राजनीतिक संकट के बीच गोटाबाया राजपक्षे के भाई बासिल राजपक्षे सोमवार को देश छोड़ कर अमेरिका भागने की फिराक में थे, लेकिन एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टाफ के विरोध के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। आपको बता दें कि बासिल राजपक्षे सिल्क रूट का इस्तेमाल करके श्रीलंका से बाहर जाना चाहते थे। लेकिन, एयरपोर्ट के इमीग्रेशन स्टाफ और यूनियन ने बीती रात कामकाज बंद कर दिया और उनका विरोध करने लगे, यहां जमकर नारेबाजी भी की गई। इसके बाद राजपक्षे को वापस लौटना पड़ा।

बासिल राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री हैं और हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया था। श्रीलंका में राजपक्षे परिवार के खिलाफ श्रीलंका में भारी रोष है। दावा किया जा रहा है कि गोटाबाया राजपक्षे भी श्रीलंका छोड़कर भाग गए हैं। हालांकि, संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे अभी देश में ही हैं।

सजित प्रेमदासा बने श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति
श्रीलंका की प्रमुख विपक्षी पार्टी समागी जाना बालवेगया (SJB) के प्रमुख सजित प्रेमदासा श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति बनाए गए हैं। SJB ने सोमवार को निर्विवादित रूप से प्रेमदास को अंतरिम राष्ट्रपति के पद के लिए नॉमिनेट किया। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 20 जुलाई को होना है। इससे पहले गोटबाया 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे और 15 जुलाई को संसद का सत्र बुलाया जाएगा।

राष्ट्रपति आवास पर हजारों प्रदर्शनकारी अब भी डटे
लोगों के भारी विरोध के बीच गोटबाया राजपक्षे ने 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। इस बीच शनिवार को राष्ट्रपति आवास पर कब्जा करने वाले हजारों प्रदर्शनकारी अब भी वहां डटे हुए है। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान कर दिया है जब तक राष्ट्रपति राजपक्षे इस्तीफा नहीं देंगे वह राष्ट्रपति आवास खाली नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के लिए 20 जुलाई को होगा चुनाव, 13 को इस्तीफा देंगे गोटबाया

संबंधित समाचार