ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्वीरें आई सामने, दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलीस्कॉप ने खींची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप से तस्वीरें जारी की है। यह तस्वीरें ब्रह्मांड की सबसे हाई रिजॉल्यूशन वाली पहली रंगीन तस्वीरें है। इन तस्वीरों को जारी करते नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने बताया कि इस ब्रह्मांड की इन तस्वीरों में जो रोशनियां दिखाई दे रही है उनमें से कम से …

वाशिंगटन। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप से तस्वीरें जारी की है। यह तस्वीरें ब्रह्मांड की सबसे हाई रिजॉल्यूशन वाली पहली रंगीन तस्वीरें है। इन तस्वीरों को जारी करते नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने बताया कि इस ब्रह्मांड की इन तस्वीरों में जो रोशनियां दिखाई दे रही है उनमें से कम से कम एक 13 अरब साल पहले की है।

 

नासा के प्रबंधक बिल नेल्सन ने कहा, “यह हमारे ब्रह्मांड की अब तक की सबसे गहरी तस्वीरें है।” नासा ने कहा कि यह टेलीस्कोप ब्रह्माण की गहराई के रहस्यों को उजागर करेगा। लोगों के ब्रह्माण को देखने के नजरिए को बदल देगा। उन्होंने कहा यह तस्वीरें वेब के नियर-इन्फ्रारेड कैमरे द्वारा ली गई।

तस्वीरें जारी करते हुए बाइडेन ने कहा- आज एक ऐतिहासिक दिन है। यह अमेरिका और पूरी मानवता के लिए ऐतिहासिक है। यह तस्वीरें दुनिया को बताती हैं अमेरिका कितनी बड़ी चीजें कर सकता है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इस खास मौके पर कहा यह हम सभी के लिए बहुत ही रोमांचक क्षण है। आज ब्रह्मांड के लिए एक नया अध्याय है। बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि करीब साढ़े छह महीने पहले रॉकेट के जरिए सबसे शक्तिशाली स्पेस टेलीस्कोप को 10 लाख मील की यात्रा पर भेजा गया था। इस टेलीस्कोप पर टेनिस कोर्ट के आकार का 21 फुट व्यास का शीशा लगा हुआ है।

ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्वीर

सीएनएन ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि तस्वीरों में एसएमएसीएस 0723 दिखाया गया है। फोटो में आकाशगंगा समूहों का एक विशाल समूह दिखाई देता है। इससे पहली बार पुरानी और दूर की आकाशगंगाओं के बारे में गहराई से देखा गया है।

ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्वीर

एलियन का भी पता लगाएगा
1990 में भेजे गए हबल टेलिस्कोप के मुकाबले यह 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली है। इसके जरिए ब्रह्मांड के शुरुआती काल में बने गैलेक्सी, उल्कापिंड और ग्रहों का भी पता लगाया जा सकता है। यह टेलिस्कोप ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने के साथ ही एलियन की मौजूदगी का भी पता लगाएगा। इसके जरिए वैज्ञानिक ब्रह्मांड के कई अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें : New UK PM : पांच सितंबर को होगी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की घोषणा, 11 उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी

 

संबंधित समाचार