काशीपुर: चौकी प्रभारी पर होटल कारीगर से मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने साथियों के साथ कोतवाल मनोज रतूड़ी से मुलाकात की। आरोप लगाया कि सोमवार रात चौकी प्रभारी जसपुर अड्डे के पास स्थति उसके शाकाहारी होटल में आये और होटल बंद करने को कहा। दो ग्राहकों के खाना खाने के कारण वहां बैठे जोगेंद्र ने ग्राहकों के जाने …

काशीपुर, अमृत विचार। भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने साथियों के साथ कोतवाल मनोज रतूड़ी से मुलाकात की। आरोप लगाया कि सोमवार रात चौकी प्रभारी जसपुर अड्डे के पास स्थति उसके शाकाहारी होटल में आये और होटल बंद करने को कहा।

दो ग्राहकों के खाना खाने के कारण वहां बैठे जोगेंद्र ने ग्राहकों के जाने के बाद होटल बंद करने की बात कही। कुछ देर बाद पुलिस कर्मियों के वापस लौटने पर होटल बंद करते समय कारीगर चंदन बाहर बीड़ी पी रहा था। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने कारीगर को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया और उसका मोबाइल तोड़ दिया और जोगेंद्र को कोतवाली ले आये।

जिला महामंत्री ने कहा कि पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जोगेंद्र का चालान काटकर छोड़ दिया। आरोप लगाया कि कोतवाली गेट के बाहर भी एक एएसआई ने उससे मारपीट की। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने कहा कि वह दूसरे पक्ष को सुनेंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार