बहराइच : पानी में रहने वाले जीवों की स्थिति समझने देहरादून से पहुंची एक्सपर्ट टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर /बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में फील्ड डायरेक्टर की अगुवाई में जलीय जीव के विशेषज्ञ की टीम पहुंची। सभी ने नदी में पल रहे जलीय जीवों की स्थिति और आसपास के वातावरण का अध्ययन किया। गौरतलब है कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में गेरुआ और कौड़ियाला नदियां बहती हैं। इन नदियों …

मोतीपुर /बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में फील्ड डायरेक्टर की अगुवाई में जलीय जीव के विशेषज्ञ की टीम पहुंची। सभी ने नदी में पल रहे जलीय जीवों की स्थिति और आसपास के वातावरण का अध्ययन किया।

गौरतलब है कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में गेरुआ और कौड़ियाला नदियां बहती हैं। इन नदियों में गांगेय डॉल्फिन, कछुआ, मगरमच्छ निवास करते हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए अधिकारियों की टीम जंगल पहुंची। फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, डीएफओ आकाशदीप वधावन, बफर जोन के उप निदेशक सुंद्रेश नमामि गंगे परियोजना से जुड़े जलीय जीव विशेषज्ञ देहरादून डॉक्टर अनुपम श्रीवास्तव और शोध कर्ता सूर्या ने पानी में निवास कर रहे जलीय जीवों के बारे में जानकारी जुटाई।

जलीय जीवों के संरक्षण और संवर्धन, प्रकीर्तिवास सुधार के लिए चर्चा की। व्याखान केंद्र के सौंदर्यीकरण पर सभी ने बात की। इसके बाद टीम वापस लौट गई। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार, वन दरोगा, वन रक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –बरेली: गोपाल नगर के पार्क पर हो रहा कब्जा, नगर आयुक्त से मिले कॉलोनी के लोग

संबंधित समाचार