बदायू: विद्यालय में बच्चे के झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बिसौली। एक तरफ सरकार बच्चों को शिक्षित करने को विभिन्न योजनाएं चला रही है। विद्यालय की ओर आकर्षित करने को दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन कुछ प्रधानाध्यापकों की लापरवाही की वजह से शैक्षिक गुणवत्ता नहीं सुधर पा रही है। बच्चों से विद्यालय में काम कराया जा रहा है। …

अमृत विचार, बिसौली। एक तरफ सरकार बच्चों को शिक्षित करने को विभिन्न योजनाएं चला रही है। विद्यालय की ओर आकर्षित करने को दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन कुछ प्रधानाध्यापकों की लापरवाही की वजह से शैक्षिक गुणवत्ता नहीं सुधर पा रही है। बच्चों से विद्यालय में काम कराया जा रहा है। सुबह झाड़ू लगवाई जा रही है और मध्याह्न भोजन खिलाने के बाद बर्तन धुलवाए जा रहे हैं। मंगलवार को बच्चे का झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ।

वायरल हुआ वीडियो विकास क्षेत्र बिसोली खेत्र के संविलियत विद्यालय चंदपुरा का है। जिसमें छात्र झाड़ू लगा रहे हैं और छात्रा का बर्तन धो रही हैं। एसडीएम ने बताया कि वीडियो देखा है जांच कराकर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया है कि प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया गया है। जांच कराने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

 

संबंधित समाचार