बाराबंकी: कार की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत सुबह 9 बजे के करीब डीजल लेने जा रहे किशोर को कार सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना रामनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे पर दल सराय स्थित पेट्रोल पंप पर ददौरा गांव निवासी यदुनाथ यादव का बेटा आलोक यादव 20 …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत सुबह 9 बजे के करीब डीजल लेने जा रहे किशोर को कार सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना रामनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे पर दल सराय स्थित पेट्रोल पंप पर ददौरा गांव निवासी यदुनाथ यादव का बेटा आलोक यादव 20 वर्ष डीजल लेने जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर हाईवे पार करते समय बहराइच की तरफ से आ रहे कार सवार विनय जयसवाल पुत्र वीरेंद्र जयसवाल ने साइकिल सवार किशोर को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे परिजन घटना की सूचना पुलिस को देकर घायल किशोर को लेकर स्थानीय सीएचसी रामनगर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देखने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संतोष सिंह ने बताया कि सुबह 9:00 बजे के करीब हाईवे पर एक कार सवार युवक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी थी। जिसमें उपचार के समय युवक की मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय पर हो रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-मेरठ में 15 दिनों में मिले 6 लावारिस शव, पुलिस के लिए बनी पहेली

संबंधित समाचार