गदरपुर: नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। एसओजी एवं एडीटीएफ टीम द्वारा चेकिंग के दौरान नशे के इंजेक्शन बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 165 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किये हैं। एसओजी व एडीटीएफ टीम ने गदरपुर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रभारी एसओजी के नेतृत्व …

गदरपुर, अमृत विचार। एसओजी एवं एडीटीएफ टीम द्वारा चेकिंग के दौरान नशे के इंजेक्शन बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 165 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किये हैं।

एसओजी व एडीटीएफ टीम ने गदरपुर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान ग्राम बराखेड़ा मदरसे के पास निर्माणधीन हाईवे पर चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसने अपना नाम मुख्तर अली पुत्र अख्तर अली निवासी मोतीपुर गदरपुर बताया।

उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन व एक थैले में 30 बीयूपरनरफाइन इंजेक्शन आईपी 2एमएल, 80 इंजेक्शन डाईजीपेम 2एमएल के, 55 बीयूपरनरफाइन मेलिट इंजेक्शन आईपीएल एविल 10एमएल सहित 165 नशीले इंजेक्शन सहित बिक्री के 700 रुपये नगद व एक मोटरसाइकिल संख्या यूके06एजी-8939 भी बरामद की गयी।

अभियुक्त ने बताया कि उसने ग्राम डौंगपुरी गदरपुर में शिफा क्लीनिक के नाम से क्लीनिक खोल रखा है अवैध नशीले इंजेक्शन नावेद निवासी नरपतनगर स्वार रामपुर (यूपी) से 3000 रुपये में प्रति पेटी के हिसाब से खरीदने तथा उसे आगे 5000 रुपये पेटी के हिसाब से बेचने व फुटकर में 300 रुपये प्रति सैट के हिसाव से गदरपुर क्षेत्र के नशेड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रभारी जिला चिकित्साधिकारी उधम सिंह नगर को रिपोर्ट भेजी है। टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी उधम सिंह नगर, उपनिरीक्षक ललित बिष्ट, आसिफ हुसैन, जरनैल सिंह, विनोद कन्याल, ललित कुमार, राजेन्द्र कश्यप, नीरज भोज, दीपक कठैत आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार