मुरादाबाद: फौजी ने महिला फेसबुक दोस्त से हड़पे एक लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर की रहने वाली एक महिला के फेसबुक दोस्त कथित फौजी ने सामान बेचने के बहाने उससे एक लाख तीन हजार रुपये हड़प लिया। एसएसपी के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए गलशहीद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर की रहने वाली एक महिला के फेसबुक दोस्त कथित फौजी ने सामान बेचने के बहाने उससे एक लाख तीन हजार रुपये हड़प लिया। एसएसपी के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए गलशहीद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता कई माह से पुलिस दफ्तरों के चक्कर काट रही थी।

  • पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गलशहीद थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
  • सामान बेचने का बहाना बनाकर आरोपी ने महिला से हड़पी रकम

गलशहीद थाना क्षेत्र में सीधी सराय लगंडे़ की पुलिया के समीप रहने वाली महिला के मुताबिक एक वर्ष पहले फेसबुक पर उसने सामान बेचने का एक एड देखा। संदीप रावत नाम के फेसबुक फ्रेंड ने अपना मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सामान खरीदने की कोशिश में महिला ने कथित संदीप रावत के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। तब संदीप ने बातचीत में महिला को बताया कि वह फौजी है। दिल्ली से उसका दबादला कश्मीर हो गया है। ऐसे में वह अपना घरेलू सामान बेचना चाहता है।

सामान की सूची में एक बेड, डायनिंग टेबल, सोफासेट, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलसीडी, अलमारी, एक छोटी साईकिल शामिल थी। सभी सामान का सौदा पचास हजार रुपये में हुआ। महिला के अनुसार 21 नवंबर 2021 को संदीप ने मैसेज किया। उसने एक बैंक का एकाउंट नंबर दिया। छानबीन में पता चला कि एकाउन्ट नवीन राव के नाम से है। महिला ने संबंधित खाते में तय रकम से अधिक 2,150, 1,15,000, 11,000, 500, 25,000 व 14,100 रूपये जमा कर दिया। दूसरे दिन 22 नवंबर को महिला ने फौजी के कथित खाते में 14,100 रुपये और डाल दिए। बातचीत में संदीप रावत ने महिला से कहा कि उसने अधिक रकम खाते में जमा कर दी है। सामान की डिलीवरी के वक्त अधिक रकम वह वापस कर देगा।

महिला का आरोप है कि वादे के बावजूद फौजी ने तय रकम से अधिक जमा रुपये वापस नहीं लौटाए। कई बार रुपये वापस करने के लिए दबाव डाला लेकिन वह टाल-मटोल करने लगा। जिस पर पीड़िता ने थाने व एसएसपी कार्यालय में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगी। एसएसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी। करीब आठ माह तक प्रकरण के लंबित रहने के बाद गलशहीद पुलिस ने आरोपी कथित फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला के मुताबिक फौजी का आधार व पैन कार्ड की कापी भी उसके पास है।

ये भी पढ़ें:- बलरामपुर : बाइक से भिड़ा युवक तो दरोगा ने तान दी रिवाल्वर, बेरहमी से पीटा

संबंधित समाचार