Emergency का टीजर OUT, कंगना रनौत का दिखा चौंका देने वाला लुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी काफी चर्चा में चल रही है। फिल्म से कंगना रनौत के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इसमें कंगना दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। ‘इमरजेंसी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्ट्रेस छोटे सफेद बाल, चेहरे …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी काफी चर्चा में चल रही है। फिल्म से कंगना रनौत के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इसमें कंगना दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।

‘इमरजेंसी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्ट्रेस छोटे सफेद बाल, चेहरे पर हल्की झुर्रियों में नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर में कंगना का एकदम कॉन्फिडेंट अंदाज देखने को मिल रहा है।

इस पोस्टर के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, ‘इमरजेंसी का फर्स्ट लुक पेश है। दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण।’

फिल्म के टीजर को देखने के बाद कंगना के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ डायरेक्शन और प्रोड्क्शन की भी कमान संभाल रही हैं। ये फिल्म 25 जून 2023 को मूवीहॉल्स में रिलीज होगी।

पढ़ें-Shafaq Naaz ने इंडस्ट्री की खोली पोल, कहा- वजन बढ़ने पर शो से कर दिया गया था रिजेक्ट

संबंधित समाचार