VIDEO : सौरव गांगुली ने याद की 20 साल पुरानी ऐतिहासिक जीत, मोहम्मद कैफ-युवराज सिंह को सराहा
नई दिल्ली। 20 साल पहले (13 जुलाई 2002) लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 326 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए इंग्लैंड को रोमांचक शिकस्त दी थी। कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर अपनी जर्सी उतारी थी और …
नई दिल्ली। 20 साल पहले (13 जुलाई 2002) लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 326 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए इंग्लैंड को रोमांचक शिकस्त दी थी। कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर अपनी जर्सी उतारी थी और इसे लहराते हुए जीत का जश्न मनाया था। अब इस ऐतिहासिक मैच के 20 साल पूरे होने पर गांगुली ने इस पूरे वाक्य को एक बार फिर याद किया। मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह की तारीफ की।
Late at night our skipper too recalled that magical day. Dada had the last laugh from the Lord's balcony that day too. #lord’s #natwesttrophy @SGanguly99 pic.twitter.com/tmT9A2q4hH
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 14, 2022
मोहम्मद कैफ ने सौरव गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में गांगुली कह रहे हैं कि नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में दो युवा खिलाड़ी युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ अपना करियर शुरू कर रहे थे और इन दोनों ने भारत को एक यादगार जीत दिलाई थी। यादगार इसलिए क्योंकि हम मुकाबले में कहीं नहीं थे लेकिन इन दोनों ने हारा हुआ मैच जीताया था।
कैफ बने मैन ऑफ द मैच
मुकाबले में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे मोहम्मद कैफ ने इस यादगार मैच में नाबाद 87 रनों की पारी खेलकर भारत को इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत दिलाई। कैफ और युवराज सिंह ने शानदार खेल दिखाया। जीत के हीरो मोहम्मद कैफ को करियर में पहली बार ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।
ये भी पढ़ें : Singapore Badminton Open : सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पीवी सिंधु-एच एस प्रणय
