बाराबंकी: खेत में गई युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बचाव करने पर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शौच गई एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर मारपीट कर भाग गया। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक युवती बुधवार को शाम करीब चार बजे खेतों पर शौच के लिए गई थी। गांव के बाहर विक्रमजीत की बाग के पास गांव के ही युवक लवकुश ने …

बाराबंकी। शौच गई एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर मारपीट कर भाग गया। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक युवती बुधवार को शाम करीब चार बजे खेतों पर शौच के लिए गई थी।

गांव के बाहर विक्रमजीत की बाग के पास गांव के ही युवक लवकुश ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ एवं जोर जबरदस्ती करने लगा। जिसका युवती के द्वारा विरोध किया गया तो उसे मारा पीटा। घटना की सूचना पाकर युवती के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो युवक भाग खड़ा हुआ।

पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत बदोसराय पुलिस से किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक द्वारा एक बार पहले भी इसी प्रकार की हरकत की गई थी तब उसने लोक लाज के भय एवं माता पिता के समझाने पर इसकी शिकायत नहीं किया था।

पढ़ें-कानपुर: किशोरी से युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव करने पर फोड़ी आंख

संबंधित समाचार