हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर महिला से होटल में दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा कर युवती से दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने काठगोदाम पुलिस को बताया कि फेसबुक के जरिये उसकी मुलाकात राम सिंह बाल्मीकि नाम के व्यक्ति …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा कर युवती से दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने काठगोदाम पुलिस को बताया कि फेसबुक के जरिये उसकी मुलाकात राम सिंह बाल्मीकि नाम के व्यक्ति से हुई थी।

उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और मंदिर में कसम खाकर उसे अपनी पत्नी भी स्वीकार कर लिया। आरोप है कि बीती नौ फरवरी को राम सिंह उसे हकीम से दवा दिलाने के नाम पर संबल उत्तर प्रदेश ले गया। जिसके बाद उसे हरिद्वार ले गया। रात अधिक होने पर राम सिंह होटल में रुकने की जिद्द की।

आरोप है कि होटल के कमरे में उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दबाव डालने पर राम सिंह ने मंदिर में उसे पत्नी स्वीकार कर लिया और इसी के बाद से वो फरार हो गया। फोन पर राम सिंह ने उसका पीछा न छोड़ने पर अपने बेटे राहुल के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी।

संबंधित समाचार