हल्द्वानी: पुत्र के हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर उसके पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीसी सुयाल निवासी लोहरियासाल मल्ला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कहा कि उनका पुत्र कुशाग्र सुयाल बीती 30 जून को दोस्तों के साथ घूमने जाने की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर उसके पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बीसी सुयाल निवासी लोहरियासाल मल्ला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कहा कि उनका पुत्र कुशाग्र सुयाल बीती 30 जून को दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वह रात को नहीं लौटा।

रात में कुशाग्र ने फोन पर मैसेज कर नैनीताल में होने और सुबह घर लौटने की सूचना दी। अगले दिन रंजन पांडे निवासी मल्ला गोरखपुर ने फोन कर जानकारी दी कि उनका बेटा कुशाग्र  बीमार है।

उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां से उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

उन्होंने बताया कि  बेटे कुशाग्र के मोबाइल में एक वीडियो मिला। इस वीडियो में वह सूचना देने वाले रंजन पांडे के घर में फर्श पर गिरा हुआ दिख रहा है। वीडियो में रंजन की मां व एक अन्य व्यक्ति भी दिख रहा है।  उन्होंने आरोप लगाया कि रंजन ने द्वेष के चलते नशीला पदार्थ खिलाकर पुत्र की हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार