Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव का सावन गीत ‘चूड़ी हरिहर’ रिलीज
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का सावन गीत ‘चूड़ी हरिहर’ रिलीज हो गया है। खेसारी हर साल की तरह इस साल भी भोलेबाबा के भक्तों के लिए सावन गीत ‘चूड़ी हरिहर’ लेकर आये हैं। खेसारीलाल यादव का सावन स्पेशल गाना एसएफसी म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसको लेकर खेसारी लाल यादव का …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का सावन गीत ‘चूड़ी हरिहर’ रिलीज हो गया है। खेसारी हर साल की तरह इस साल भी भोलेबाबा के भक्तों के लिए सावन गीत ‘चूड़ी हरिहर’ लेकर आये हैं।
खेसारीलाल यादव का सावन स्पेशल गाना एसएफसी म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसको लेकर खेसारी लाल यादव का कहना है कि कोविड महामारी के प्रकोप से बाहर निकलने के बाद इस बार बाबा का दरबार सज गया गया। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वहां जाना होगा। उनके लिए यह गाना है। आगे और भी सुरीले गाने लेकर आऊंगा। तब तक आप इस गाने को प्यार और आशीर्वाद दीजिए।
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव ने ‘चूड़ी हरिहर’ गाना प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। निर्माता सुल्तान अंसारी, म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स गोलू यादव ने लिखा है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं।
पढ़ें-सोहा अली खान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस लुटा रहे प्यार
