Lulu Mall में हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक, दो दर्जन लोग हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नामज का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन आज मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग को …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नामज का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन आज मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग को लेकर पहुंच गये।

इस दौरान करणी सेना, बजरंग दल और कुछ अन्‍य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ धक्‍का-मुक्‍की भी हुई। उधर, चारबाग रेलवे स्‍टेशन पर नमाज पढ़े जाने को लेकर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया।

इस दौरान हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुये कहा कि सार्वजनिक स्‍थलों पर जहां-जहां नमाज पढ़ी जाएगी, वहां-वहां हम भी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। कल देर शाम करीब 7 बजे भी ललु मॉल में तीन युवक सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे थे। इसे लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। मॉल में कल भी काफी हंगामा हुआ। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया था।

 

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : लुलु मॉल में सुंदरकांड पाठ पढ़ने पर अड़े, चार गिरफ्तार…जानें कौन है यह लोग

संबंधित समाचार