हल्द्वानी की यही कहानी, कहीं सूख रहे हलक तो कहीं सड़कों पर बह रहा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कहीं सूख रहे हलक तो कहीं सड़कों पर पानी बह रहा है। पानी की इस बर्बादी पर जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। यह तब है, जब शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। कहीं नलकूप खराब होने से तो कहीं नलकूप के बेदम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कहीं सूख रहे हलक तो कहीं सड़कों पर पानी बह रहा है। पानी की इस बर्बादी पर जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। यह तब है, जब शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। कहीं नलकूप खराब होने से तो कहीं नलकूप के बेदम होने से लोगों को पानी के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।

तिकोनिया के पास ठंडी सड़क पर पानी की यह लाइन का ज्वाइंट निकला हुआ है। लगातार पानी तेज फ्लो के साथ सड़क पर बर्बाद हो रहा है। आते जाते लोग, इसे देख रहे हैं। कुछ आसपास के लोग, जिनके घर पानी नहीं आया उन्होंने बाल्टी में उस पानी को भरा भी। लेकिन फिर भी सुबह से शाम तक काफी पानी सड़क पर यूंही बह गया। ऐसा नहीं है कि पूरे शहर में पानी की कोई समस्या नहीं है। जल संस्थान के नलकूप तो आए दिन जवाब दे ही जाते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में नलकूप इस कदर कमजोर हैं कि हर घर में पानी ही नहीं पहुंच पाता है।

शनिवार को भी दमुवाढूंगा, गौजाजाली, तल्ली हल्द्वानी, सुयाल कॉलोनी, गणपति विहार, इंदिरा नगर, पॉलीशीट आदि क्षेत्रों में कई घरों में पानी नहीं आया। कुछ के घर पानी इतने कम फ्लो के साथ आ रहा था कि उन्हें भटकने को मजबूर होना पड़ा।

संबंधित समाचार