हल्द्वानी: ये लो जी..! अब रोडवेज का सफर भी हुआ महंगा…
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य परिवहन निगम ने अचानक देर शाम नई किराया सूची जारी कर दी। शनिवार से एकाएक लोगों को बढ़ा हुआ किराया देना पड़ा। परिवहन निगम के अलावा मालवाहन, केमू, टैक्सी व मैक्सी के भी किराए में बढ़ोतरी हुई है। परिवहन निगम ने प्रत्येक रूट पर 25 फीसदी किराया बढ़ा दिया है। राज्य …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य परिवहन निगम ने अचानक देर शाम नई किराया सूची जारी कर दी। शनिवार से एकाएक लोगों को बढ़ा हुआ किराया देना पड़ा। परिवहन निगम के अलावा मालवाहन, केमू, टैक्सी व मैक्सी के भी किराए में बढ़ोतरी हुई है। परिवहन निगम ने प्रत्येक रूट पर 25 फीसदी किराया बढ़ा दिया है।
राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से सार्वजनिक परिवहन किराया दरों में इजाफा कर दिया गया है। बस, टैक्सी और ट्रक सहित सभी सेवाओं का किराया बढ़ाया गया है। अब लोगों को यात्रा करना ज्यादा महंगा होगा। नई दरें लागू होने पर रोडवेज और केमू बसों में सफर 25 से 130 रुपये तक महंगा हो गया है। साथ ही ट्रक का मालभाड़ा प्रति कुंतल 28 से 105 रुपये तक बढ़ गया है।
वहीं टैक्सी व मैक्सी वाहनों में प्रति व्यक्ति किराया 45 से 160 रुपये तक बढ़ गया है। बता दें कि एसटीए ने तीन साल बाद सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के किराये में इजाफा किया है।
नई किराया सूची जारी हो गई है। सभी रूटों के किराए में 25 फिसदी की बढ़ोतरी की गई है। शनिवार से यह किराया सूची लागू भी कर दी गई है। – सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक महाप्रबंधक, हल्द्वानी डिपो
हल्द्वानी से किराया रोडवेज
क्षेत्र अभी तक नया संभावित
अल्मोड़ा 170 210
रानीखेत 160 195
चम्पावत 305 375
पिथौरागढ़ 380 465
बागेश्वर 320 395
गंगोलीहाट 370 455
डीडीहाट 450 555
धारचूला 565 695
लोहाघाट 350 430
काशीपुर 115 140
रामनगर 80 100
नैनीताल 70 85
कालाढूंगी 35 45
भीमताल 50 60
केमू
क्षेत्र अभी नया संभावित
अल्मोड़ा 160 185
रानीखेत 160 185
पिथौरागढ़ 290 350
बागेश्वर 290 350
गंगोलीहाट 350 420
मालवाहक
क्षेत्र अभी संभावित नया
अल्मोड़ा 100 130
रानीखेत 100 130
बागेश्वर 140 180
चम्पावत 165 220
पिथौरागढ़ 180 240
बेरीनाग 170 230
धारचूला 260 350
मुनस्यारी 280 380
थल 280 380
